खबर शहर , UP: वृंदावन से मथुरा तक बनेंगे पांच क्रूज स्टेशन,  जल मार्ग से परिवहन होगा आसान; पांच करोड़ की आएगी लागत – INA

 मथुरा में यमुना नदी में जल परिवहन की चल रही हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार योजना पर कार्यदायी संस्था जलनिगम की सीएनडीएस द्वारा नगर के चार घाट सहित पांच घाटों पर क्रूज स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्रूज स्टेशन बनने पर भविष्य में यमुना नदी में चलने वाले क्रूज, स्पीड बोट चलने से देश-विदेश से आने वाले यात्री जल मार्ग से परिवहन कर सकेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक जल परिवहन के लिए यमुना किनारे पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा बनाए जा रहे स्टेशनों में चार स्टेशन वृंदावन में बनाए जा रहे हैं, जो कि जुगलघाट, केसी घाट, देवराह बाबा घाट, मांट घाट मथुरा में बंगाली घाट पर जल परिवहन के लिए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इन सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर, 40 वाहनों के खड़े करने की क्षमता वाली पार्किंग, टाॅयलेट एवं वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को वृंदावन से मथुरा होते हुए गोकुल तक यमुना में जलयात्रा करने के लिए टिकट मिल सकेगा। क्रूज एवं बोट का इंतजार करने के लिए वेटिंग रूम में ठहर सकेंगे। स्टेशनों का निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यात्रियों के लिए मिलेंगी सुविधाएं

Table of Contents

Table of Contents

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी क्रूज स्टेशनों पर विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक स्टेशन पर ये सुविधाएं मिलेंगी –

Table of Contents

Table of Contents

आधुनिक टिकट काउंटर, 40 वाहनों की क्षमता वाली बड़ी पार्किंग

Table of Contents

Table of Contents

टॉयलेट और सैनिटेशन की व्यवस्था, आरामदायक वेटिंग हॉल

Table of Contents

Table of Contents

(जहां यात्री क्रूज या बोट का इंतजार कर सकेंगे)

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

भविष्य में दो और स्टेशन बनाने की योजना

Table of Contents

Table of Contents

जल परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आने वाले समय में इस रूट का विस्तार किया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी समय में मथुरा और वृंदावन के बीच अक्रूर घाट और कंस किला के समीप दो और नए स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इस जल मार्ग के शुरू होने से न केवल ब्रज में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। एमवीडीए सचिव आशीष कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जलमार्ग की योजना बनाई है। इस पर यमुना के घाटों पर स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। इससे मथुरा में आने वाले यात्रियों को जलमार्ग से ब्रज को देखने का अवसर प्राप्त होगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News