खबर शहर , UP: फेसबुक पर आई बला की खूबसूरत विदेशी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट, युवक ने की ऐसी गलती; गंवा दिए 24 लाख रुपये – INA

आगरा के फतेहाबाद में फेसबुक पर विदेशी युवती बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को डर और धमकी दिखाकर 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और गिरफ्तारी का डर दिखाकर बैंक से लोन तक करवाया और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने युवती बनकर दोस्ती कर फतेहाबाद के व्यक्ति से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। अवैध दस्तावेज से युवती के भारत आने के नाम पर डर दिखाया। जेल भेजने की धमकी दी। आतंकवादी संगठन और मनी लॉन्ड्रिंग में कार्रवाई का डर दिखाया गया। इसके बाद कई खातों में रकम जमा करा ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

फतेहाबाद के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर एक विदेशी युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। फेसबुक मैसेंजर पर दोनों एक दूसरे के बारे में बातें करते थे। 20 अप्रैल को युवती ने कहा कि वह भारत आ रही है। एक दिन एयरपोर्ट से कॉल आई कि आपकी मित्र आई है। इनके पास दस्तावेज पूरे नहीं है। इनको फर्जी तरीके से भारत आने के जुर्म में पकड़ लिया गया है। आपको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस कारण वह काफी डर गए। बैंक से लोन लेकर बताए गए खाते में रकम जमा कर दी। कई बार में 24 लाख रुपये जमा कर दिए गए। बाद में धोखाधड़ी का पता चला इस पर साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अब प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों के खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button