खबर शहर , UP: पति-पत्नी ने एक साथ फंदे पर लटककर दी जान, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव; इसलिए कर ली आत्महत्या – INA

एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र के रसीदपुर गांव में मंगलवार की रात एक दंपती में आपसी कहासुनी होने पर दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपती के शव गांव के बाहर खेत में पेड़  पर फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान भानु प्रताप और उनकी पत्नी रामा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।


Table of Contents



एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों घर से निकल गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर खेत में दोनों के शव फंदे से झूलते हुए मिले। बताया कि दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। 14 साल से कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर विवाद चल रहा था। आगरा व अलीगढ़ में संतान न होने को लेकर ऑपरेशन भी कराया गया था। अन्य तथों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News