UP News: लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर… ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में हुई चोरी – INA

Greater Noida Theft: ग्रेटर नोएडा की इकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित इमलिया गांव में दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस अधीक्षक के बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोर देर रात मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी नकदी, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक, इमलिया गांव निवासी यशवंत ने बताया कि उनके चचेरे भाई अजब सिंह दिल्ली पुलिस में ASP के पद पर तैनात हैं. उनका इमलिया गांव में एक मकान है, लेकिन कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे. इसी दौरान बदमाशों ने बंद पड़े मकान की रैकी की. फिर देर रात करीब 12 बजे ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए.

नकदी जेवर और कीमती सामान लेकर हुए फरार

यशवंत ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर देर रात बंद पड़े मकान में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये की कीमती सोने-चांदी के आभूषण और कुछ कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए. परिवार जब वापस मकान में पहुंचा तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

CCTV से की जा रही है आरोपियों की पहचान

वहीं घटना की सूचना मिलते ही इकोटेक-1 पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरों ने वारदात को किस तरह अंजाम दिया और कितने लोग इसमें शामिल थे.

फिलहाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है. अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री से बन गए वकील, प्रयागराज में 12 पर FIR; जानें पूरा मामला

लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर… ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के ASP के बंद मकान में हुई चोरी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button