खबर शहर , UP: बंद मकान में चल रहा था ऐसा खेल, बिखरे नोट देख पुलिस रह गई दंग; 22 लोग किए गिरफ्तार – INA


आगरा के सदर के नगला जस्सा में एक खाली मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर बृहस्पतिवार की पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने नगला जस्सा में एक खाली पड़े मकान में कार्रवाई की। दबिश देते हुए जुआ खेल रहे 22 लोगों को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।