खबर शहर , UP: इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नहीं हैं मेडिकल बूथ, फाइलों में कैद प्रस्ताव; कौन करेगा यात्रियों की मदद? – INA

रेलवे विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं का दावा करता है, लेकिन आगरा के प्रमुख स्टेशनों पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह और राजामंडी जैसे स्टेशनों पर मेडिकल बूथ की सुविधा नहीं है। डॉक्टर, दवा, स्ट्रेचर और एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रस्ताव वर्ष 2021 से फाइलों में कैद है। ऐसे में पिछले चार महीनों में चिकित्सकीय सहायता मांगने वाले 2,189 यात्रियों में 496 को समय पर मदद नहीं मिलना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। रेलवे का दावा है कि इन यात्रियों ने सहायता लेने से इन्कार कर दिया था।