Sport : पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाबर आजम बाहर, इस प्लेयर को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी #INA

Pakistan vs England: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. हेडिंग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सलमान अली आगा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें कि बाबर आजम उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. पहले से ही इस बात की संभावना थी कि बाबर पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाबर आजम का बाहर होना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में पाकिस्तानी टीम का बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले यह पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम
पाकिस्तान की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है. इस टेस्ट सीरीज का आगाज 19 अगस्त से होगा. यह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम को पीसीसी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेलने का मौका मिला. इस वॉर्म-अप मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम चोटिल हो गए थे. उनके दाहिने हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद वो प्रैक्टिस मैच आगे नहीं खेले. इससे पहले, बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान भी चोटिल हो गए थे. उन्हें उंगली में चोट लगी थी और वह उस मैच से बाहर हो गए थे.
सलमान आगा संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी
इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में बाबर आजम के फिट होकर खेलने की उम्मीद थी, लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि बाबर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. PCB ने पहले टेस्ट मैच की कप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा को सौंपी है, जो टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के कप्तान भी हैं. बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. जो भी टीम इस सीरीज को जीतेगी, उसके WTC में आगे जाने की संभावना बढ़ेगी.
Big blow for Pakistan!! 🤕
Babar Azam has been ruled out of the Headingley Test against England that starts tomorrow.
Salman Agha . lead Pakistan in Babar’s absence. pic.twitter.com/74YYsNlmf4
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 18, 2026
वेस्टइंडीज दौरे से बाबर आजम ने संभाली थी फिर से टेस्ट में कप्तानी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी थी. टेस्ट प्रारूप में शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को देखते हुए PCB ने यह फैसला लिया था. हालांकि, बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर ही खत्म कर पाई.
टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान और इंग्लैंड का स्क्वाड
पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वाड: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, गाजी गौरी, अवैस जफर, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, शान मसूद, अब्दुल्ला फजल, आमेर जमील, सलमान अली आगा, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, साजिद खान, उबैद शाह और अली उस्मान.
इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वाड: जो रूट, जेमी स्मिथ, हैरी ब्रुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सैम कुक, मैथ्यू फिशर, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर और जोश टोंग.
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 2026 शेड्यूल (स्थानीय समय)
पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, हेडिंग्ले, लीड्स (11:00 बजे)
दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स, लंदन (11:00 बजे)
तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, एजबेस्टन, बर्मिंघम (11:00 बजे)
यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा…, गॉल टेस्ट में पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय Catch कि सभी हुए हैरान, वीडियो वायरल
पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाबर आजम बाहर, इस प्लेयर को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,