खबर शहर , UP: आगरा में जाम पर नहीं लगा ब्रेक, रामबाग-टेढ़ी बगिया रूट बना सिरदर्द; अब थाना पुलिस को दी गई जिम्मेदारी – INA

आगरा में जाम की समस्या और यात्रा के अधिकतम समय में कमी लाने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने 20 जिलों को चिह्नित किया था। कमिश्नरेट में ट्रैफिक दबाव वाले आठ मार्गों पर मार्शल भी तैनात किए गए। सात मार्गों पर असर नजर आया, लेकिन रामबाग से टेढ़ी बगिया तक बदलाव के बाद भी सुधार नहीं हो सका। इस पर एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है। यातायात पुलिस के साथ ही थाना पुलिस की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कमिश्नरेट में जाम की समस्या विकराल हो चुकी है। पहले एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो के निर्माण की वजह से लोग जाम से जूझ रहे थे। अब सीएम ग्रिड के तहत कार्य किए जाने से समस्या हो रही है। डीजीपी ने पिछले दिनों अधिकतम यात्रा समय में कमी लाने के लिए पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर सात मार्ग चिह्नित किए गए। इनमें सिकंदरा से रामबाग, रामबाग से टेढ़ी बगिया, दिगनेर से रोहता, वाटर वर्क्स से यमुना किनारा, बसई मंडी कट, कमाल खां दरगाह से नामनेर प्रमुख थे। इन सभी मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल तैनात किए गए। चाैराहों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चलाया गया।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि 6 रूट पर अधिकतम यात्रा के समय में 20 से 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इन मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या को दूर किया गया है। अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाई गई। रामबाग से टेढ़ी बगिया रूट पर जाम की समस्या को कोई निदान नहीं निकल सका। इसे दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाएंगे। वाहनों को चाैराहों के पास खड़ा करने से रोकने के लिए भी चालान किया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News