खबर शहर , UP: ताजमहल घूमने आए पर्यटक पर बंदर का हमला, पैर में काटकर किया लहूलुहान; अस्पताल भेजा – INA

 ताजमहल देखने आए कर्नाटक के पर्यटक मोहम्मद अली मंगलवार को बंदर के हमले में घायल हो गए।

पश्चिमी गेट नीम तिराहे के पास अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर पीछे से पैर में काट लिया। लहूलुहान स्थिति में पर्यटक को पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

बाद में उन्हें एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल भेज दिया गया। ताजमहल परिसर और आसपास के इलाकों में बंदरों के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आए दिन देसी-विदेशी पर्यटक हादसे का शिकार हो रहे हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button