Sport : भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में किस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल, देखिए टॉप 10 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट #INA

India vs Sri Lanka Test : भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भारत के कई स्टार गेंदबाजों आपको श्रीलंका की पिचों पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. भारत के लिए इस सीरीज में प्रमुख गेंदबाजों की भूमिका में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है. भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टेस्ट मैचों के इतिहास की बात करें, तो इसका इतिहास काफी रोचक रहा है.

श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, रंगना हेराथ और भारत के स्पिनर अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा उन गेंदबाजों में से हैं, जिन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट मैच में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. तो आज इस सीरीज के शुरू होने से पहले हम आपको उन 10 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेली गए टेस्ट  मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.

भारत-श्रीलंका टेस्ट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले 10 गेंदबाज

1 –  मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले नंबर 1 गेंदबाज हैं. उन्होंने इन दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 22 मुकाबलों की 32 पारियों में 7 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. 

2 – अनिल कुंबले 

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने इन दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में कुल 10 मुकाबलों की 28 पारियों में 4 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. 

3 – वेंकटपति राजू

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज वेंकटपति राजू ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.  उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 5 मुकाबलों की 10 पारियों में 3 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं.

4 – रविचंद्रन अश्विन 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 11 मुकाबलों की 21 पारियों में 3 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किए हैं. अश्विन ने अपनी बॉलिंग पर श्रीलंका के बल्लेबाजों को उनके घर में और अपने घर में दोनों जगहों पर नचाया है. 

5 – आस्था दे मेल

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आस्था दे मेल भी इस लिस्ट में शामलि हैं. वो भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों की 9 पारियों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. 

6 – रुमेश रत्नायके

श्रीलंका के गेंदबाज रुमेश रत्नायके इस लिस्ट में छठवें स्थान पर हैं. वो भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं. उन्होंने 6 मैचों की 9 पारियों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.

7 – रवींद्र जडेजा 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. वो इस बार खेली जाने वाली सीरीज का हिस्सा भी हैं. जडेजा ने अब तक 7 मैचों की 14 पारियों में भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों में 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. इस सीरीज में उनके पास अपने आकड़े और बेहतर कर आगे निकलने का मौका होगा. 

8 –  अजंता मेंडिस

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज, जिन्होंने दुनिया भर में अपने खेल से सभी को हौरान कर दिया था. वो भी भारत और श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी हैं. वो इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं. उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.

9 – रंगना हेराथ

श्रीलंका के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ भी भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में शुमार हैं. वो इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. हेराथ ने 11 मैचों की 18 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया है.

10 – हरभजन सिंह 

इंडियन क्रिके टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल हासिल करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हैं. इस लिस्ट में भज्जी 10वें स्थान पर मौजूद हैं. हरभजन ने 16 मैचों की 26 पारियों में कुल 2 बार फाइव विकेट हॉल लिया है.

रैंकखिलाड़ीटीमटेस्ट5 विकेट हॉल
1मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका227
2अनिल कुंबलेभारत184
3वेंकटपति राजूभारत53
4रविचंद्रन अश्विनभारत113
5अशनथा डी मेलश्रीलंका52
6रुमेश रत्नायकेश्रीलंका62
7रवींद्र जडेजाभारत72
8अजंथा मेंडिसश्रीलंका62
9रंगना हेराथश्रीलंका112
10हरभजन सिंहभारत162

ये भी पढ़ें : Explainer: अर्श से फर्श पर कैसे पहुंची वेस्टइंडीज? विश्व चैंपियन टीम नहीं बना पाई वर्ल्ड कप 2027 में जगह, खेलना पड़ेगा क्वालीफायर्स

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में किस गेंदबाज ने लिए हैं सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल, देखिए टॉप 10 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button