खबर शहर , UP: पत्नी फोन पर करती थी बहन से ऐसी बात, पुलिस के सुनकर उड़ गए होश; 27 साल बाद पकड़ में आए भूरा की पूरी कहानी – INA

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में 27 साल पहले गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बंदूकें लूट कर भागे बदमाश भूरा पुत्र साबू निवासी इस्लाम नगर जगनेर को पुलिस ने 27 साल बाद मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाम बदल कर ट्रक ड्राइवर बना हुआ था। उसने दूसरे नाम से दस्तावेज भी बनवा रखे थे। परिजन उसे मृत मान चुके थे। एक दावत में रिश्तेदार ने बदमाश के जीजा से उसकी बात कराई थी। यह मामला तब पुलिस की जानकारी में आया और बदमाश की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने भूरा पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।