खबर शहर , UP: दिव्यांग की हरकत पर नहीं करेंगे यकीन, घर में चला रहा था ऐसा खेल; छापा मारने गई पुलिस की फटी रह गईं आंखें – INA

आगरा में दिव्यांग युवक अपने घर से सट्टे की गद्दी चला रहा था। मंगलवार को रकाबगंज थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर ग्राहक बनकर पहुंची। अंदर वह सट्टे की पर्चियां लिखता मिला। मौके पर 9 खिलाड़ी भी पुलिस की पकड़ में आए हैं। मौके से 1.85 लाख रुपये, 177 सट्टा पर्ची, नौ डायरी बरामद हुई हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


ये भी पढ़ें –  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ईदगाह कुतलपुर निवासी विजय सिंह के घर पर सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली थी। रकाबगंज थाने से 14 पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की गई। रात 1 बजे टीम पहुंची। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने सट्टा लगाने की बात कहकर प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें –  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत

मौके पर विजय को सट्टा लेते पकड़ा गया। सट्टा लगाने आए हुए कुतलूपुर निवासी जीतू, शकील, राजकपूर, गौरव, पवन, नहना के साथ पारस निवासी नामनेर, रिंकू निवासी कटघर, महेश निवासी नगला छऊआ को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.85 लाख रुपये, 177 सट्टा पर्ची, नौ डायरी बरामद कीं।

ये भी पढ़ें –   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button