खबर शहर , UP: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, बरहन में हुए हादसे; अलग-अलग क्षेत्रों में मिलीं दोनों लाशें – INA

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर थाना बरहन क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेनों की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बरहन रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने शनिवार रात 8:45 बजे उप-लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में एक युवक के आने की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
रविवार सुबह 7 बजे टूंडला रेलवे कंट्रोल रूम से बरहन स्टेशन अधीक्षक को रेलवे लाइन के 1265/14/4 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने युवती के शव की भी पहचान कराने का प्रयास किया। युवती की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है।