खबर शहर , Up:आगरा में डिजिटल जनगणना का दूसरा चरण शुरू, 8500 सेक्टरों में  बंटा जिलाच घर-घर पहुंचेगे प्रगणक – Digital Census Enters Second Phase In Agra, Enumerators To Cover 8,500 Sectors Door-to-door – INA

स्वगणना बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। करीब 30 हजार से अधिक लोगों ने अपना ऑनलाइन ब्योरा स्वगणना पोर्टल पर दर्ज कराया है। शुक्रवार से जिले के 8500 सेक्टर में प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे और मकानों की गिनती करेंगे। वह स्वगणना के ब्योरे का सत्यापन भी करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू हो चुका है। जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि मकानों की सटीक गणना के लिए जिले को 8500 सेक्टरों में बांटा गया है। सभी प्रगणक को जनगणना किट दी गई है। यह सर्वे 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित सेक्टर का वार्ड-वार और गली-वार नक्शा बनाएंगे ताकि कोई भी घर छूटने न पाए।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जिन लोगों ने स्वगणना पोर्टल पर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी स्वगणना आईडी प्राप्त की है, प्रगणक उनके घर जाकर उस आईडी और उसमें भरी गई सूचनाओं का सत्यापन करेंगे। वहीं जिन नागरिकों ने अब तक स्वगणना पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज नहीं किया है, वह घबराए नहीं। शुक्रवार से मकानों की गिनती के बाद प्रगणक स्वयं घर आकर डाटा एकत्र करेंगे।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button