खबर शहर , जिपलाइन हादसा: हुक को ठीक से लगाए बिना धकेल दिया था कुनाल, 45 फीट से गिरकर हुई मौत; जांच में नया खुलासा – INA

जिपलाइन हादसे की जांच रिपोर्ट ने संचालनकर्ता कंपनी की अमानवीयता और रोंगटे खड़े करने वाली लापरवाही खोलकर रख दी है। हालांकि कंपनी की घोर लापरवाही के साक्ष्य मिलने और एक मासूम की जान जाने के बावजूद संबंधित कंपनी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अफसरों पर एडवेंचर पार्क का संचालन करने वाली कंपनी के साथ सांठगांठ करने और उसे बचाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूत्रों के अनुसार जांच समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 मई को हुए हादसे के वक्त बड़े टॉवर पर तैनात मैसर्स विजन एम्युजमेंट पार्क प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी ने सेफ्टी किट का हुक स्लाइडिंग रोप से ठीक से बांधा ही नहीं था। रही-सही कसर नीचे बंधी टाइट जाली ने पूरी कर दी जो इतनी कसी हुई थी कि उस पर गिरकर बालक सुरक्षा कवच मिलने के बजाय उछलकर सीधे पत्थरों वाली जमीन पर जा गिरा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

संवेदनहीनता की हद तो तब पार हो गई जब हादसे के तुरंत बाद भी कंपनी के कर्मचारियों ने जिप राइडिंग का संचालन बंद नहीं किया और लहूलुहान बच्चे के सामने ही अन्य पर्यटकों को राइड कराते रहे। अनुबंध की शर्तों के अनुसार मौके पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए फर्स्ट-एड बॉक्स और सपोर्ट देना अनिवार्य था लेकिन तड़पते बच्चे को प्राथमिक उपचार तक नसीब नहीं हुआ।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

आरएफपी के नियमों के मुताबिक परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा की शत-प्रतिशत जिम्मेदारी इसी चयनित कंपनी की थी। इसके बावजूद एडीए के जिम्मेदार अधिकारी अब तक कंपनी के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं कर सके हैं। मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जांच में लापरवाही मिली है और फाइनल रिपोर्ट उपाध्यक्ष को भेजी जाएगी। उनके निर्देश पर . कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

कुनाल के परिजन को मिला 10 लाख का चेक

Table of Contents

Table of Contents

चौपाटी में जिप लाइन हादसे में जान गंवाने वाले कुनाल के परिजन को 10 लाख की राहत राशि दी गई है। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने फिरोजाबाद जाकर कुनाल के पिता पंकज अग्रवाल को चेक सौंपा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News