खबर मध्यप्रदेश – ‘न पोहा न चाय बांग्लादेश हाय हाय’… इंदौर में क्यों लगे ऐसे पोस्टर? – INA

मध्य प्रदेश के इंदौर की सड़कों पर लगे बैनर और पोस्टर इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं. यह पोस्टर बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ में लगाए गए हैं. इस मुद्दे पर देश के कई अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन इंदौर के व्यापरियों ने विरोध का ऐसा तरीका निकाला कि इनके पोस्टर वायरल हो गए. यहां 56 दुकान के व्यापारियों की एसोसिएशन ने यह पोस्टर लगाया है.

इसमें इन्होंने श्लोगन लिखा है कि ना पोहा ना चाय बांग्लादेश हाय हाय. एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने यह पोस्टर अपनी दुकानों के बाहर लगाया है. इसमें सवाल किया है कि आखिर कब तक बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार होगा? इसी के साथ लिखा है कि ना पोहा ना चाय बांग्लादेश हाय हाय. इसी के साथ व्यापारियों ने लोगों को लालबाग पहुंचने का आह्वान किया है. व्यापारियों के ये पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल होने लगे हैं.

विरोध में पोहा चाय का बहिष्कार

बता दे इंदौर के लोग सुबह उठकर सबसे पहले पोहा खाते हैं और इसके बाद ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं. अब इन लोगों ने इसी पोहा चाय के साथ बांग्लादेश के घटनाक्रम का विरोध शुरू किया है. पोहा चाय का बहिष्कार कर इन व्यापारियों ने संदेश देने की कोशिश की है. यह बहिष्कार इस समय सुर्खियों में है. इसी मामले में इंदौर में सकल हिंदू संगठन की ओर से आधे दिन के बंद का आह्वान किया है.

4 दिसंबर को लालबाग पहुंचने का आह्वान

इसी के साथ लोगों को अधिक से अधिक संख्या में 4 दिसंबर को लालबाग पहुंचने को भी कहा जा रहा है. इसी प्रकार अलग-अलग जनप्रतिनिधि भी अपने समर्थकों के जरिए यह सूचना प्रसारित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विदेश यात्रा तक रद्द कर दी है.


Source link

Back to top button