Sport : LSG vs CSK: कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी, चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए दिया 188 रनों का लक्ष्य #INA

LSG vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं LSG के लिए आकाश सिंह ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया. अब इस मैच को जीतने के लिए लखनऊ को 188 रनों का लभ्य हासिल करना होगा.
CSK की शुरुआत रही बेहद खराब
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 31 रन जोड़े. टीम को पहला झटका गायकवाड़ के रूप में लगा. वो 9 बॉल में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट. इसके बाद 36 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा. संजू 20 बॉल में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उर्विल पटेल 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए.
🎥2️⃣ big wickets for Akash Singh 🔥
And a celebration you don’t want . miss 🗒️👌
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/jY76LqHMnb
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
कार्तिक शर्मा ने लगाई हाफ सेंचुरी
इसके बाद कार्तिक शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 122 तक पहुंचाया. इसी बीच कार्तिक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. कार्तिक ने 35 बॉल में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. उन्होंने 42 बॉल पर 6 चौके और 5 छक्कों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शहबाज अहमद ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच आउट कराया.
Momentum ⏩ @ChennaiIPL courtesy of Kartik Sharma 💛
🎥 Using the pace . perfection 💥
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK pic.twitter.com/kQVbVa1EwT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस 16 बॉल में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए शिवम दुबे ने 16 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 32 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. वहीं प्रशांत वीर के बल्ले से नाबाद 13 रनों की पारी भी निकली.
ये भी पढ़ें : LSG vs CSK IPL 2026 LIVE Score: चेन्नई की पारी ने पकड़ी रफ्तार, ब्रेविस और कार्तिक ने संभाला मोर्चा
आकाश सिंह ने गेंद से मचाई तबाही
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. आकाश ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के चौथे ओवर में पांचवी बॉल पर 13 रन के निजी स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ को पूरन के हाथों कैच आउट कराया.
A celebration we definitely took notes on ✍️
Akash Singh strikes twice early on! ⚡️
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/CIzfB4P2In
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
इसके बाद उन्होंने 6वें ओवर की तीसरी बॉल पर संजू को 20 रन के निजी स्कोर पर मुकुल चौधरी के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने अपना तीसर शिकार उर्विल पटेल पारी के 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर बनाया. उर्विल को 6 रन के निजी स्कोर पर मिशेल मार्श के हाथों पवेलियन भेजा. आकाश के अलावा मोहम्मद शमी और शहबाज अहमद ने 1-1 विकेट चटकाया.
ये भी पढ़ें : संजू और रुतुराज को डगआउट भेज आकाश सिंह ने काटी पर्ची, जानिए तेज गेंदबाज ने नोट पर क्या लिखा?
LSG vs CSK: कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी, चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए दिया 188 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









