Sport : संजू और रुतुराज को डगआउट भेज आकाश सिंह ने काटी पर्ची, जानिए तेज गेंदबाज ने नोट पर क्या लिखा? #INA

LSG vs CSK : आकाश सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 59वें मैच में अपनी आग उगलती गेंदों से तहलका मचा दिया है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से धव्स्त कर दिया है. इसके साथ ही वो अपनी एक अजीबो-गरीब हरकत के चलते चर्चाओं में आए गए हैं. ये उनका इस सीजन का पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मैच में पर्ची निकालकर चर्चाएं बटोरी ली हैं. 

आकाश सिंह ने निकाली पर्ची

उन्होंने इस मैच में विकेट लेने के बाद एक नोट निकाला. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने गेंद से धमाल मचाया और चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाजों को आउट कर पर्ची निकाली. उन्होंने कप्तान रुतुराज गायवाड़ के आउट होने पर नोट निकाला. इसके बाद जब उन्होंने संजू सैमसन का विकेट लिया, तब भी उन्होंने नोट निकाला. उन्होंने इस मैच में दो बार पर्ची निकाली.

आकाश ने पर्ची से दिया क्या मैसेज

आकाश सिंह के नोट पर लिखा था, ‘अक्की आग उगल रहे हैं, आकाश जानते हैं कि टी20 गेम में विकेट कैसे लेने हैं’. उन्होंने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में दिखा दिया है कि वो क्या कर सकते हैं. इससे पहले वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. वहीं वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. उन्होंने अब तक 11 आईपीएल मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं.

ये आकाश सिंह का पहला मैच था. इस मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के चौथे ओवर में पांचवी बॉल पर 13 रन के निजी स्कोर पर गायकवाड़ को पूरन के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद उन्होंने इसके बाद उन्होंने संजू को 20 रन के निजी स्कोर पर मुकुल चौधरी के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने अपना तीसर शिकार उर्विल पटेल (6) को बनाया. उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए. 

ये भी पढ़ें : LSG vs CSK IPL 2026 LIVE Score: 10 ओवर से पहल चेन्नई के 3 विकेट गिरे, आकाश सिंह ने गेंदबाजी से लगाई आग

कौन हैं आकाश सिंह

आकाश सिंह एक भारतीय बाएं हाथ के मीडियम-फास्ट बॉलर हैं. आकाश राजस्थान के भरतपुर जिले के नंगला रामरतन गांव के रहने वाले हैं, जिनकी खासियत नई गेंद को स्विंग करना और टॉप ऑर्डर पर अटैक करने के लिए सीम से मूवमेंट पैदा करना है. उन्होंने पहली बार 2020 ICC U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली इंडिया अंडर-19 टीम के एक कोर मेंबर के तौर पर नेशनल लेवल पर पहचान बनाई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आकाश सिंह राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं.

ई सुपर किंग्स के साथ 2023 सीज़न के दौरान उन्होंने 6 मैच खेले और 5 विकेट लिए. 2025 सीज़न से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में खरीद लिया. उन्होंने 2025 कैंपेन के दौरान 3 मैच खेले, जिसमें 4 विकेट लिए, जिसमें उनका बेस्ट परफॉर्मेंस पंजाब किंग्स के खिलाफ 2/30 रहा. घरेलू बाएं हाथ के पेस ऑप्शन के तौर पर उनकी यूटिलिटी को देखते हुए LSG ने ऑफिशियली उन्हें 2026 सीजन से पहले उनकी ₹30 लाख सैलरी पर रिटेन किया.

ये भी पढ़ें : LSG vs CSK के खिलाड़ियों ने मैच से पहले क्यों रखा मौन? जानिए काली पट्टी पहनकर उतरने की वजह

संजू और रुतुराज को डगआउट भेज आकाश सिंह ने काटी पर्ची, जानिए तेज गेंदबाज ने नोट पर क्या लिखा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button