खबर शहर , नमी से बचाने का नया तरीका: सिलिकॉन को टक्कर देगी ज्वालामुखी की राख, जूते और अन्य सामान नहीं होगा खराब – INA

आपने जूते के डिब्बे या अन्य उत्पादों में सफेद रंग की छोटी-छोटी पुड़ियां देखी होंगी। ये सिलिकॉन पाउच होते हैं। उत्पाद में नमी के कारण उत्पन्न होने वाले फंगस या बैक्टीरिया से बचाव करते हैं। सिलिकॉन की पुड़िया पर यूरोप में प्रतिबंध है। ऐसे में निर्यातकों के लिए नया उत्पाद तैयार किया गया है। ये बेंटोनाइट क्ले, जिसे ज्वालामुखी की राख भी कहा जाता है। ये अब लंबी दूरी तक भेजे जाने वाले उत्पादों को नमी से बचाएगी।

मीट एट आगरा में जहां एक तरफ शू कंपोनेंट्स की प्रदर्शनी सजी है। वहीं, आगरा की एक फर्म ने सिलिकॉन पाउच की जगह बेंटोनाइट क्ले के पाउच लॉन्च किए हैं। स्लेस इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर श्रेय कुमार ने बताया कि बेंटोनाइट क्ले को फिलहाल हांगकांग से आयात किया जा रहा है। यह शत प्रतिशत प्लास्टिक, केमिकल फ्री है।

एमडी असलीन कुमार ने बताया कि यह भविष्य का उत्पाद है। सिलिकॉन पाउच को बच्चों की पहुंच से दूर रखा जाता है, क्योंकि इसमें केमिकल होता है। बेंटोनाइट क्ले प्राकृतिक राख है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सभी तरह के आर्द्रता रोधी उत्पाद बना रही है। चमड़ा निर्माता तरुण अग्रवाल ने बताया कि दो दिन के फेयर में बड़ी संख्या में ऑर्डर आए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button