खबर शहर , यूपी: ताज हाफ मैराथन का ऐलान, ‘रन विद लव’ के साथ दौड़ेगा आगरा; 14 फरवरी को होगा चौथा संस्करण – INA

 उठो, जागो, दौड़ो संदेश के साथ आगरा में खेल महाकुंभ की तैयारी की जा रही है। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेसेज के सहयोग से आगरा ताज हाफ मैराथन का चौथा संस्करण फरवरी में आयोजित करेगा।

यह मैराथन 14 फरवरी 2027 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होगा। रविवार को एक होटल में ‘रन विद लव’ लोगो के साथ आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अरुण तिवारी, एसीपी अमित कुमार और खेलगांव के निदेशक सिद्धार्थ गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश सारस्वत और फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल ने बताया कि मैराथन की सभी श्रेणियां एआईएमएस से प्रमाणित हैं।

धावकों का समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा। उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता और संदीप ढल ने बताया कि दौड़ का मार्ग ऐतिहासिक धरोहरों से होकर गुजरेगा। सचिव डॉ. दिनेश राठौर ने ‘रन फॉर समवन’ और ‘रन विद समवन’ जैसे संदेशों के साथ प्रेम का संदेश देने की बात कही। पांच वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है, पंजीकरण शुरू हो चुका है। पहली प्रचार दौड़ एक नवंबर को खेलगांव, दयालबाग से सुबह छह बजे होगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष आवेग मित्तल, डॉ. एनएस लोधी, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. वर्षा गुप्ता, डॉ. सपना गोयल, जय यादव, परमजीत सिंह, सर्वेश कश्यप, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button