लंदन-शिकागो फ्लाइट 28 हजार फीट नीचे आई:पायलट ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा; रास्ता बदलकर लंदन लौटी, वजह साफ नहीं- INA NEWS

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA295 आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय कुछ ही मिनटों में करीब 28 हजार फीट नीचे आ गई। इस दौरान विमान ने 7700 इमरजेंसी कोड एक्टिव किया। इसके बाद फ्लाइट को शिकागो जाने के बजाय वापस लंदन की ओर मोड़ दिया गया। इमरजेंसी की वजह अभी सामने नहीं आई है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान आयरलैंड के ऊपर करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई तक आया था। 7700 कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान में सामान्य इमरजेंसी का संकेत देता है। इससे यह पता नहीं चलता कि समस्या किस तरह की है। 700 कोड क्या है और कैसे एक्टिवेट होता है 7700 विमान में गंभीर इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्क्वॉक कोड है। इंजन में खराबी, मेडिकल इमरजेंसी, केबिन में धुआं या किसी दूसरी गंभीर स्थिति में पायलट इसे सेट कर सकते हैं। पायलट कॉकपिट में लगे ट्रांसपोंडर पर 7700 कोड सेट करते हैं। इसके बाद ट्रांसपोंडर रेडियो सिग्नल के जरिए यह जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सिस्टम तक पहुंचाता है। कंट्रोलर के रडार डिस्प्ले पर विमान की पहचान के साथ इमरजेंसी कोड दिखाई देता है। इसके बाद ATC विमान को प्राथमिकता दे सकता है, दूसरे विमानों के रूट में जरूरी बदलाव कर सकता है और एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीमों को तैयार कर सकता है। 7700 से सिर्फ यह पता चलता है कि विमान में सामान्य इमरजेंसी है। समस्या क्या है, इसकी जानकारी पायलट को ATC से रेडियो पर देनी होती है। खबर अपडेट हो रही है…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button