खबर शहर , बंदी के दिन शराब की दुकान में सेंध: छत की पटिया तोड़कर घुसे चोर, पेटियां और सरकारी उपकरण ले गए – INA

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में बंदी के दिन देसी शराब की दुकान की छत की पटिया तोड़कर चोर शराब की पेटियां और सरकारी उपकरण चोरी कर ले गए। घटना का पता दुकान संचालक को 3 अक्तूबर की सुबह दुकान खोलने पर चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। ककरैठा निवासी सौरभ सिकरवार ने पुलिस को बताया कि उनकी नवलगंज स्थित देसी शराब की दुकान में चोरी हुई। एसीपी श्वेता वर्मा ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button