Sport : 'सपने सच होते हैं…' कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद क्यों बोली ये बात, अपने पहले टी20 शतक पर दिया ऐसा जवाब #INA

Shreyas Iyer statement : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मुकाबले में अय्यर के बल्ले से उनका पहला टी20 शतक टीम इंडिया के लिए आया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 14.4 ओवर में 32 बॉल बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया.
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 बॉल में 10 चौके और 6 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर 102 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
𝗦𝗰𝗶𝗻𝘁𝗶𝗹𝗹𝗮𝘁𝗶𝗻𝗴. 𝗦𝗽𝗲𝗰𝗶𝗮𝗹. 𝗦𝗵𝗿𝗲𝘆𝗮𝘀 🫡✨#TeamIndia’s Captain is the Player of the Match for his superb display in the chase 🔝
Relive his knock ▶️ https://t.co/BLk6KHfrSd #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/iBCBwfHrZq
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
वेस्टइंडीज पर जीत के बाद क्या बोले अय्यर
श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘सच कहूं तो, नहीं… उस थका देने वाले सफर के बाद मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कहां हूँ. मुझे लगता है कि हर दिन मुझे ऐसे ही जागना चाहिए लेकिन हां, मैंने विकेट और हालात के हिसाब से जल्दी से खुद को ढाल लिया और मुझे लगता है कि पहले बॉलिंग करने से हमें बहुत मदद मिली’.
अय्यर ने कहा कि, ‘हमने इसे बस एक बहाने के तौर पर नहीं देखा. हम किसी भी दूसरे क्रिकेटर की तरह आकर खेलना चाहते थे और हां, हमने वनडे में इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज का जोश देखा, यह कितना शानदार था लेकिन टी20 में आते ही, हम जानते हैं कि वे एक खतरनाक टीम हैं. इसलिए हमारे लिए यह जरूरी है कि हम प्रोसेस पर टिके रहें, और आज हमने वही किया’.
अपने प्रदर्शन पर अय्यर ने बोली बड़ी
श्रेयस ने आगे कहा कि, ‘हर एक ने बहुत अच्छी कोशिश की थी. निश्चित रूप से बहुत खुश हूं. आज मैं यही शब्द इस्तेमाल करूंगा. जाहिर है, मैं असल में अपनी पहली सेंचुरी बनाने के बारे में सोच रहा था और वो हो गई तो, आप जानते हैं, मैं पक्का कहना चाहता हूं कि सपने सच होते हैं’.
CAPTAIN SHREYAS IYER SPEAKS: 🗣️
“Dream comes true moment for me as was thinking . score my first hundred in T20Is.” 🇮🇳 pic.twitter.com/MRE1XVTtGJ
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) October 6, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम ड्रेसिंग रूम में इसी बारे में बात करते रहते हैं. अगर आपका दिन है, तो पक्का करें कि आप टीम के लिए मैच जीतें और आज यह मैं था. पिछले कुछ गेम्स में, बैट्समैन ने ही गेम खत्म किया था. तो हां, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह एक कॉम्प्रिहेंसिव परफॉर्मेंस थी और मुझे लगता है कि अगर हम इसी माइंडसेट के साथ आगे बढ़ते रहे, तो हम टी20 में डिस्ट्रक्टिव टीमों में से एक होंगे’.
नमन धीर पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
कप्तान अय्यर ने नमन धीर पर कहा कि, ‘वो स्पेशल प्लेयर है. मुझे कहना होगा. जैसे वह एटीट्यूड और अप्रोच दिखाना, उन जरूरी मोमेंट्स में बॉलिंग करना चाहते थे, उन्हें एहसास हुआ कि बॉल टर्न हो रही है और फिर उन्होंने इसका फायदा उठाया. तो उनका परफॉर्मेंस काबिले तारीफ है और मुझे उनका एटीट्यूड पसंद है’.
Sealed in 𝙨𝙤𝙢𝙚 𝙨𝙩𝙮𝙡𝙚! 💥
🎥 A breathtaking batting display from #TeamIndia . clinch the 1️⃣st T20I by eight wickets 👊
Scorecard ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/JgxYkZLDwS
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
इस मुकाबले में भारत के लिए नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं भारत के लिए बॉल के साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट और मयंक यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट चटकाया. वहीं बल्ले के साथ संजू ने 11, अभिषेक शर्मा ने 21 और ईशान किशन ने 37 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें : नमन धीर ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, T20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
'सपने सच होते हैं…' कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद क्यों बोली ये बात, अपने पहले टी20 शतक पर दिया ऐसा जवाब
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,