खबर शहर , गजब कर डाला: नगर निगम ने आम लोगों के लिए बनाई पार्किंग, होटल ने कर लिया कब्जा; नोटिस दिया गया – INA

आगरा के हरीपर्वत चौराहा स्थित जमीन पर नगर निगम ने सार्वजनिक पार्किंग बनाई लेकिन होटल होलीडे इन ने चहारदीवारी बनाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया। निजी पार्किंग में बदलकर अपने वाहनों के लिए इस्तेमाल करने लगे। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को निरीक्षण कर नोटिस जारी किया और कब्जा हटाने के निर्देश दिए।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम की पार्किंग पर होटल होलीडे इन के कब्जे की शिकायतें मिलीं, जिस पर कर अधीक्षक वैभव यादव और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुदेश यादव को जांच के लिए भेजा गया। होटल प्रबंधन से वार्ता कर निर्देश दिए गए कि नगर निगम की भूमि अथवा पार्किंग स्थल पर किए गए कब्जे को हटा दें। जो चहारदीवारी और हरियाली की है, उसे हटाकर पार्किंग को पहले की तरह स्थिति में ला दें। होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।

सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि अगर तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया तो नियमानुसार . की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में भी नगर निगम ने यहां कब्जा हटवाया था और एमडी जैन इंटर कॉलेज की ओर वाले रास्ते पर निकास के लिए रास्ता बनाया था, लेकिन होटल प्रबंधन ने फिर से उसे बंद कर दिया। यूथ हॉस्टल की ओर से प्रवेश के साथ यहां वाहन हरीपर्वत चौराहे पर थाने के सामने निकल जाते थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button