Technology, मोटोरोला एज 70 नियो: 50mp के तीन कैमरे, 68w चार्जिंग; लॉन्च से पहले सामने आई खूबियां – Motorola Edge 70 Neo Soon To Launch In India Expected Specifications Camera Battery Processor Features — INA

मोटोरोला अपने एज सीरीज के एक और स्मार्टफोन को भारत में उतारने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि एज 70 नियो आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि फोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी लॉन्च की सटीक तारीख और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

आईएफए इवेंट में कंपनी ने किया खुलासा

मोटोरोला ने अपने ‘आईएफए 2026’ लाइनअप रिवील करते हुए प्रेस रिलीज में इस नए डिवाइस का जिक्र किया। हालांकि इस बड़े इवेंट में कंपनी का फोकस एज 70 प्लस, वॉच अल्ट्रा और स्नैप वायरलेस चार्जर जैसे प्रोडक्ट्स पर था, लेकिन रिलीज में यह भी साफ किया गया कि एज 70 नियो जल्द ही भारत में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग तारीख या इसके तकनीकी पहलुओं का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन बाजार में इसके फीचर्स को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

अनुमान लगाया जा रहा है कि मोटोरोला का यह नया फोन 6.3 इंच के 1.5के ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका थोड़ा छोटा और कॉम्पैक्ट आकार उन यूजर्स को काफी पसंद आएगा जो हाथ में आसानी से फिट होने वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन चाहते हैं। परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह दमदार चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और बेहतरीन गेमिंग अनुभव प्रदान करने में पूरी तरह सक्षम होगा।

कैमरा और बैटरी में बड़े अपग्रेड

इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप इसका सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है। लीक्स के मुताबिक इसमें 50 मेगापिक्सल का ‘सोनी लाइटिया 710’ मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी प्रेमियों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होने की संभावना है। फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 68 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग का समर्थन करेगी।

पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे आईपी68 और आईपी69 रेटिंग भी मिल सकती है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहद मजबूत विकल्प बनाती है। कुल मिलाकर यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अपग्रेड हो सकता है जो पुराने फोन से एक नए और शानदार कैमरे वाले कॉम्पैक्ट डिवाइस पर शिफ्ट होना चाहते हैं। आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद ही इस फोन की असली ताकत का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

Source link

Back to top button