खबर शहर , गजब ही कर दिया: सात सीटों वाली वैन में ठूंस दिए 19 बच्चे, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान; पुलिस ने ठोंका जुर्माना – INA


आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव लड़ामदा के पास स्थित द लॉयंस किलकारी जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पहुंची वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का मामला सामने आया। सात सीटों वाली वैन में करीब 19 बच्चों को बैठाए जाने पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने विरोध जताया। आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने ग्रामीणों से अभद्रता की।