Noida – घर खरीदारों ने प्राधिकरण पर किया प्रदर्शन, मांगा अपना हक – #INA

घर खरीदारों ने प्राधिकरण पर किया प्रदर्शन, मांगा अपना हक

Noida News :
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सुबह 25-30 आवासीय सोसाइटियों के निवासियों ने फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर बड़ा धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल निवासियों का कहना है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और जस्टिस मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

कार और ट्रैक्टर लेकर निकालेंगे रैली

वकील नवीन दुबे ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि नोएडा प्राधिकरण को 15 दिन का अंतिम समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में फ्लैट रजिस्ट्री नहीं खुलती है, तो विभिन्न संगठन संयुक्त रूप से कार और ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन के आशीष चौहान ने भी निवासियों को उत्साहित किया और एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने ग्रुप हाउसिंग के सीईओ क्रांतिवीर सिंह और महाप्रबंधक विवेक गोयल को ज्ञापन सौंपा।


सीईओ लोकेश एम से होगी वार्ता

प्राधिकरण के अधिकारियों ने सकारात्मक कदम उठाते हुए 4 दिसंबर को फ्लैट मालिकों और सीईओ लोकेश एम के बीच वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं में शालू दुग्गल नायर, नवीन मिश्रा, जे एस वेदी, कपिल देव, सौरभ सिन्हा, ग्रुप कैप्टन कमलेश गुप्ता, अमित तिवारी, महेश तिवारी, अरुण दयाल और नवीन दुबे शामिल थे।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button