Sport : भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन, IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में शोक की लहर, जानें कहां ली अंतिम सांस #INA

Indian cricketer Death : भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है. दरअसल, आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेटर का निधन हो गया है. भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर ने दुनिया को अलविदा कहा दिया है. ये वो क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे पहला टेस्ट मैच खेला था और ये टीम इंडिया की पहली टेस्ट जीत के जीवित खिलाड़ियों में से एक थे. ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत सबसे उम्रदराज क्रिकेटर सी.डी. गोपीनाथ हैं, जिनका निधन हो गया है.
भारतीय क्रिकेटर सी.डी गोपीनाथ का हुआ निधन
सी.डी गोपीनाथ ने 96 साल की उम्र में अंतिम सास ली. उन्होंने 9 अप्रैल 2026 को चेन्नई आखिरी सांस ली. वो भारत के लिए पहला टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर थे. वो भारतीय टीम के पहला टेस्ट मैच खेलने वाले आखिरी जीवित सदस्य थे.
CD Gopinath, the last surviving member of India’s first Test win, has died in Chennai at the age of 96.
He was India’s oldest living Test cricketer and the second oldest worldwide after Australia’s Neil Harvey pic.twitter.com/Tw0Bhuhfoo
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 9, 2026
कैसा रहा सी.डी गोपीनाथ का करियर
आपको बता दें कि, भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर गोपीनाथ का जन्म 1 मार्च 1930 को चेन्नई में हुआ था. भारत की ओर से उन्होंने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपने टेस्ट डेब्यू किया था. भारत के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 8 टेस्ट मैच खेल हैं. इस दौरान उन्होंने 12 पारियों में 242 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए उनका औसत 20.17 रहा था. उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला था. उनक बेस्ट स्कोर नाबाद 50 रन था. जो उनके डेब्यू टेस्ट पर आया था.
उन्होंने मद्रास की ओर फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेला था. मद्रास के लिए 83 मैच में उनके बल्ले से 4259 रन निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 42.16 का था. गोपीनाथ ने 1954-55 के रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाकर मद्रास को पहली बार खिताब दिलाया था.
Rest in peace, CD Gopinath! A true pioneer of Indian cricket and the last surviving member of the historic team that scripted India’s first-ever Test victory. Your legacy will forever be etched in the game’s rich history. 🙏#TamilNaduCricket #TNCA #TNCricket pic.twitter.com/DucL15zBOO
— TNCA (@TNCACricket) April 9, 2026
गोपीनाथ ने 1952 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट जीत अहम योगदान दिया था. इस मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. भारत की ओर से उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपना आखिरी टेस्ट खेला. इसके बाद वो क्रिकेट के मैदान पर कभी नहीं उतरे.
ये भी पढ़ें : ‘उन्होंने मैच फिक्स किया फिर भी खेल रहे हैं..’ पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लाइव TV पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
भारतीय क्रिकेटर का हुआ निधन, IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में शोक की लहर, जानें कहां ली अंतिम सांस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









