Noida – यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों का चयन, यहां करें चेक – #INA

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों का चयन, यहां करें चेक

Noida/Lucknow News :
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित परीक्षा के परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


एक्स हंडल पर किया सांझा 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा परिणाम प्राप्तांकों की श्रेष्ठता और आरक्षण के लंबवत एवं क्षैतिज नियमों के आधार पर तैयार किया गया है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं, वे अब अगले चरण के लिए आगे बढ़ सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) के लिए बुलाया जाएगा। 

इस लिंक पर जाकर चेक करें 

अभ्यर्थी लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिणाम की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

सौजन्य से ट्रिक सिटी टुडे डॉट कॉम

Source link

Back to top button