PM मोदी आज लॉन्च करेंगे नशा मुक्त युवा अभियान:युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा; 100 हफ्तों तक हर रविवार कार्यक्रम- INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समाज में बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ाना है। यह अभियान 100 हफ्तों तक चलेगा। इसके तहत हर रविवार देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनके जरिए लोगों को नशे के नुकसान बताए जाएंगे और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया जाएगा। 10 हजार से ज्यादा जगहों से जुड़ेंगे युवा इस अभियान में देशभर की 10 हजार से ज्यादा जगहों से युवा शामिल होंगे। MY Bharat, NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, NGO, उद्योग संगठनों के युवा प्रकोष्ठ और 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठन ऑनलाइन जुड़ेंगे। नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने की कोशिश सरकार चाहती है कि इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, युवा संगठन, सामाजिक संस्थाएं, उद्योग संगठन और आध्यात्मिक संस्थाएं मिलकर काम करें। उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और नशे के खिलाफ इसे जन आंदोलन बनाया जाए।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button