Sport : साफ हो गई पूरी बात! MI ने हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ट्रेड तो तभी संभव है जब…' #INA

Hardik Pandya Trade Update: जब से आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हुआ है, तभी से खबरें आनी शुरू हो गईं कि अगले सीजन हार्दिक पांड्या की टीम बदल सकती है. पिछले कुछ वक्त से तो ट्रेडिंग की खबरें भी आने लगीं कि कौन-कौन सी फ्रेंचाइजियां हार्दिक को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी ले रही हैं. मगर, अब इन सभी खबरों पर फुलस्टॉप लग गया है. जी हां, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ्रेंचाइजी इस समय बीते सीजन का रिव्यू कर रही है और वह किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड को लेकर कोई बात नहीं कर रही है.
मुंबई इंडियंस ने ट्रेडिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर लगातार आ रही खबरों पर आखिरकार मुंबई इंडियंस ने चुप्पी तोड़ दी है. स्पोर्टस्टार ने मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ट्रेड तभी संभव है, जब हमारा रिव्यू हो जाएगा. उन्होंने कहा, “हमारा सीजन के बाद का रिव्यू इस समय चल रहा है. हम टीम के सभी पहेलूओं पर ध्यान दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के उलट हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी से संपर्क में नहीं हैं. ट्रेड तभी संभव है जब हमारा रिव्यू हो जाएगा. कई तरह के विकल्प और विचारों पर बात हो रही है जिसमें समय लगेगा, इसलिए अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.”
🚨 NO IPL TRADE TALKS BETWEEN MI AND CSK FOR HARDIK PANDYA 🚨
MI Spokeperson said: “Our post-season review is currently on and we are looking into all aspects of the team. Contrary . reports, we are not engaged in conversations with regard . player trades; the same is only… pic.twitter.com/GxlMmxreGC
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
हर रोज आ रही है कोई नई रिपोर्ट
आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद ही खबरें आना शुरू हो गई थीं कि अगले सीजन हार्दिक पांड्या किसी और से खेलते नजर आ सकते हैं. इसके बाद से ही लगातार रिपोर्ट्स आती रहती हैं, जिनमें दावा किया जाता है कि हार्दिक की ट्रेड की चर्चा हो रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है, जिसके लिए मुंबई के साथ ट्रेडिंग पर चर्चा हो रही है. हालांकि, अब मुंबई की ओर से आए बयान से क्लीयर हो गया है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस को छोड़ेंगे या किसी और टीम में जाएंगे ये कंफर्म नहीं है.
Indian cricketer Hardik Pandya visited the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala today with Mahika Sharma.
Hardik offered his hair as part of a religious vow and was seen in a new bald look. The two also took part in the early morning Suprabhatha Seva. 🙏 pic.twitter.com/mdkQlecKLv
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) August 2, 2026
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का हाल
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपने साथ जोड़ा था और उन्हें कप्तानी भी सौंपी थी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है. फ्रेंचाइजी आईपीएळ 2024 में अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही. 2025 में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो किया था, लेकिन चौथे स्थान पर रहते हुए टीम ने सीजन का अंत किया. फिर MI ने आईपीएल 2026 में एक बार फिर निराशाजन प्रदर्शन किया और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही.
हार्दिक पांड्या ने 2024 से 2026 तक 39 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, जिसमें 15 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 24 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह मुंबई की कप्तानी करते हुए हार्दिक का विनिंग प्रतिशत 38.46 का रहा है.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अचानक क्यों मुंडवाया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग नए लुक में आए नजर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
साफ हो गई पूरी बात! MI ने हार्दिक पांड्या की ट्रेड पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ट्रेड तो तभी संभव है जब…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,