यूपी – UP: मुस्कान नाम से दोस्ती, विशाल की दुल्हन बनने के लिए सोनिया बनी शबाना; मां और प्रेमी ने किया मासूम का कत्ल – INA


मेरठ में छह माह के मासूम बेटे समीर की हत्या में गिरफ्तार सहारनपुर के दौलतपुर छन्नों गांव की शबाना ने इंस्टाग्राम की रील पर विशाल का नंबर देखकर उसे फोन किया था। तब उसने विशाल को अपना नाम मुस्कान बताया था। बेटे की हत्या के बाद जब वह विशाल की दुल्हन बनकर उसके गांव पहुंची तो उसने वहां अपना नाम सोनिया बताया था।
शबाना बच्चे की हत्या के बाद ही विशाल के साथ उसके गांव हापुड़ जिले के गांव मुदाफरा चली गई थी। 14 दिन तक वह विशाल के घर रही। तब विशाल ने परिजनों और गांववालों से कहा था कि उसने मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली थी।