PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिड़ला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स- INA NEWS

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। वहीं राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल से जब कहा कि आपका माइक बंद है, तो स्पीकर ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है। उनका चालू है। इसके बाद राहुल और बिड़ला मुस्कुराने लगे। देखिए लोकसभा के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद करते हैं PM मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी चेयर से खड़े होकर कहा- आप भी पिछड़ी जाती से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। इस पर मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। PM की बातों सुनकर सपा सांसद अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोड़कर झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुराती नजर आईं। 2. शाह ने स्पीकर से कहा- आप दयालु, उनको ज्यादा समय दीजिएगा 3. राहुल से बिड़ला बोले- माइक सिर्फ आपका बंद होता है 4. भाजपा की महिला सांसदों ने संसद के बाहर पोज दिया 5. भाजपा सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया भाजपा सांसद तेरश गोवाला और भाजपा सांसद जोगेन मोहन ने संसद के अंदर जाने से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। जोगेन मोहन ने तो अपनी चप्पल भी उतार ली थी।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


