Sport : CSK के अनुभवी गेंदबाज की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, एक MI का रह चुका है हिस्सा #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के हर एक मैच के साथ इस लीग का रोमांच बढ़ता जा रहा है. आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब देखने को मिला है. सीएसके को इस सीजन खेले गए अपने 5 मैचों में से लगातार 3 मैचों में हार मिली थी. अब इसी बीच 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का एक बड़ा झटका लगा है. CSK के अनुभवी गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ सकती है. आइए जानते हैं उन 3 गेंदबाजों के बारे में जो आईपीएल 2026 में खलील अहमद को रिप्लेस कर सकते है…

खलील अहमद के रिप्लेसमेंट के तौर पर चेतन साकरिया को अपने साथ जोड़ सकती है CSK

IPL 2026 के ऑक्शन में 28 वर्षीय चेतन साकरिया ऑनसोल्ड रहे थे. ऐसे में यह लेफ्ट-ऑर्म गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक विकल्प हो सकता है. साकरिया इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. चेतन साकरिया का आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उन्होंने 20 मैचों में कुल 20 विकेट चटकाए हैं, लेकिन खास बात है कि इस गेंदबाज ने सिर्फ 8.62 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. यह CSK की टीम में बाएं हाथ के खलील अहमद का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं. 

CSK आकाश मधवाल को लेकर भी कर सकती है विचार

आकाश मधवाल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी और आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को साबित किया था. उन्होंने उस सीजन सिर्फ 8 मैचों में 14 विकेट लेकर तहलका मचाया था. आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट लेकर तहलका मचाया था. मधवाल अपनी डेथ ओवर में कसी हुई गेंदबाजी और यार्कर के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स इस गेंदबाज पर विचार कर सकती है. उन्होंने 17 मैचों में 25.65 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर सिमरजीत सिंह पर लगा सकती है दांव

चेन्नई सुपर किंग्स के पास सिमरजीत सिंह भी एक विकल्प के रूप में मौजूद है. उनके पास आईपीएल का अनुभव भी है. इतना ही नहीं सिमरजीत पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. वो अच्छी उछाल के साथ अपनी हार्ड लेंथ गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक बार फिर अपनी स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है. सिमरजीत सिंह आईपीएल में 14 मैचों में खेलते हुए 36.36 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 26 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. 

यह भी पढ़ें:  कौन है 21 वर्षीय कृष भगत? जिसपर IPL 2026 के बीच सीजन मुंबई इंडियंस ने लगाया दांव, मिलेगी इतनी सैलरी

CSK के अनुभवी गेंदबाज की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, एक MI का रह चुका है हिस्सा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close