यूपी – मोबाइल टावर पर चढ़ी आर्केस्ट्रा डांसर का हाई वोल्टेज ड्रामा; मनाने में जुटी पुलिस, मची अफरा-तफरी – #INA

share

महराजगंज के सक्सेना नगर में दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं, जिससे हड़कंप मच गया। एक युवती आर्केस्ट्रा डांसर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने और मामले की जांच में जुटे हैं।

मोबाइल टावर पर चढ़ी आर्केस्ट्रा डांसर का हाई वोल्टेज ड्रामा; मनाने में जुटी पुलिस, मची अफरा-तफरी

यूपी के महराजगंज शहर के सक्सेना नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां सूचना कार्यालय के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। शुरूआती जांच में पता चला है कि टावर पर चढ़ी युवतियों में से एक पंजाब की रहने वाली है और स्थानीय आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में काम करती है। दूसरी युवती की पहचान और उसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उक्त युवती ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद या किसी अन्य कारण से नाराज होकर दोनों युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Voice of UP

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी लगातार युवतियों को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दो युवतियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है।

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News