यूपी – Kanpur: बिठूर में अपार्टमेंट की पाचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस – INA

बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित सुखधाम अपार्टमेंट के टावर संख्या 2 में रविवार देर रात पांचवी मंजिल से नीचे गिरने से आयुष तिवारी (28) की मौत हो गयी। आनन-फानन में पड़ोसी आयुष को लेकर पारस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया मृतक आयुष फ्लैट संख्या 504 में अपनी मां अंजू तिवारी के साथ रहता था। पिता रंजन तिवारी की कोरोना काल मे मौत हो चुकी है। आयुष कैसे पांचवी मंजिल से नीचे गिरे इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Table of Contents