Sport : IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान? सिराज और हर्षित के अलावा 2 गुमनाम खिलाड़ियों की होगी एंट्री #INA

IND vs SL : भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है. वहां पर टीम इंडिया को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का आगाज अगले महीने होने वाला है. अगस्त में श्रीलंका के साथ इंडियन क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड को लेकर तरह-तरह की अपडेट सामने आ रही हैं. इनमें टीम के स्क्वाड का ऐलान कब होगा, किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी. कौन से खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर होंगे, इसके लेकर लगातार अपडेट आ रही हैं. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. 

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से करना है. टीम इंडिया के पास इस सीरीज के लिए अभी काफी समय है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंडियन सिलेक्टर्स के पास पर्याप्त समय मौजूद है. वो आराम से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकते हैं.

लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कल यानी 28 जुलाई (मंगलवार) को किया जा सकता है. इस दिन बीसीसीआई और चयनकर्ता मिलकर भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड का मिलकर ऐलान कर सकती है. 

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ को स्क्वाड में मौका दिया जा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ उनकी टीम में एंट्री हो सकती है. वहीं लंबे समय से इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में मौका मिल सकता है. भारतीय चयनकर्ता और बीसीसीआई उन्हें आखिरी मौका देना चाहती है, जिससे वो अपना आप को साबित कर सकें और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस और खेल को साबित कर सकें. 

ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर?

श्रीलंका दौरे से भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो सकते हैं. बुमराह हाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हुए थे. उन्हें कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी. बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद सूजन के कारण वो लॉर्ड्स में हुए तीसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे. इस सीरीज में उनके फिट होने को लेकर सवाल बने हुए हैं. वो 30 जुलाई तक रेस्ट पर है, इसके बाद उनकी फिटनेस पर फैसला लिया जाएगा. ऐसे में उनको इस सीरीज से बाहर किया जा सकता है. 

टेस्ट सीरीज में ये खिलाड़ी आएंगे नजर

इस टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में शुभमन गिल कप्तान होगे. उनके साथ यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल और ऋषभ पंत नजर आएंगे. वहीं रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी बतौर ऑलराउंडर दिखाई दे सकते हैं. मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा बतौर तेज गेंदबाज दिखाई दे सकते हैं. वहीं इस सीरीज में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव जुरेल को मौका मिलने की उम्मीद है. अगर जसप्रीत बुमराह फिट होते हैं तो, उनको जगह दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा के फेलियर के लिए वैभव सूर्यवंशी जिम्मेदार? सहवाग के अटपटे बयान से मचा बवाल, लिया यशस्वी जायसवाल का नाम

IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान? सिराज और हर्षित के अलावा 2 गुमनाम खिलाड़ियों की होगी एंट्री





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button