UP News: 4 लाशें, एक वीडियो और 29 लाख का राज… बलरामपुर हत्याकांड की Inside Story – INA

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में हुई चार लोगों के संदिग्ध मौत के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने पूरे मामले में मृतक के मित्र को ही मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पूरे मामले में 29 लाख रुपए के लेनदेन की बात सामने आई है. हालांकि चार लोगों की एक साथ हुई मौत को लोग हत्याकांड मान रहे थे, लेकिन पुलिस के मुताबिक यह परिवार सहित आत्महत्या थी.
दरअसल, बीते 31 जुलाई को कोतवाली देहात के झौंहना गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी. पति पत्नी और बेटी के शरीर पर गन शॉट के निशान थे, जबकि एक साल के बेटे के शरीर पर घाव के निशान थे. इस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी. आज पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
29 लाख रुपए को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की माने तो मृतक बजरंगी ने अपने मित्र चंद्रभान गिरी उर्फ़ दद्दन को 29 लाख रुपए कारोबार करने के लिए दिए थे, लेकिन समय पर चंद्रभान ने रुपए नहीं लौटाए जिसके लिए लगातार बजरंगी चंद्रभान से रुपए की मांग कर रहा था. लेकिन चंद्रभान रुपए देने को तैयार नहीं था. इसी बात से हताश होकर बजरंगी ने अपनी पत्नी कोमल 3 वर्ष की बेटी श्रद्धा और एक वर्ष के बेटे जयदीप की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया.
वीडियो ने खोला राज
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सबसे अहम साक्ष्य मृतक बजरंगी के मोबाइल में मिला जिसमें उसने मृत्यु से पहले एक वीडियो बनाया हुआ था. उसमें उसने अपने मित्र चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था. वीडियो में यह भी बताया था कि 29 लाख रुपए उसने चंद्रभान को दिए थे जो पैसे वह वापस नहीं कर रहा था. इसी की हताशा में अपने परिवार को खत्म करने और स्वयं को भी खत्म कर लेने की बात वीडियो में कह रहा था. वीडियो को आधार बनाते हुए पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चंद्रभान गिरी और दद्दन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
(रिपोर्ट: सुशील मिश्रा)
4 लाशें, एक वीडियो और 29 लाख का राज… बलरामपुर हत्याकांड की Inside Story
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,