प्रियंका बोली- केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए:राहुल ने कहा- भाजपा के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना- INA NEWS

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियां की। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपए प्रचार मे लगाए। जब केजरीवाल ने इतने लगाए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे। वहीं, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। वे आपको थोड़ा देंगे, थोड़ा टैक्स माफ करेंगे, लेकिन अगर आप बजट का लक्ष्य देखें तो, भारत का पैसा 20-25 अरबपतियों को देना है। प्रियंका गांधी ने चांदनी चौक और राहुल ने सदर बाजार में चुनावी रैलियां की हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। प्रियंका के बयान की 7 बड़ी बातें… राहुल बोले- भारत में 50% पिछड़ा वर्ग राहुल गांधी ने कहा कि भारत में 50% पिछड़ा वर्ग है, 15% दलित हैं, 8% आदिवासी हैं, 15% अल्पसंख्यक हैं और मान लीजिए 5% गरीब-सामान्य वर्ग के लोग हैं। आज निजी अस्पतालों, कॉलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों, बड़े जजों की लिस्ट निकालें। इस लिस्ट में पिछड़ा, दलित आदिवासी और सामान्य गरीब वर्ग से बहुत कम लोग हैं। इनमें चुने हुए लोग हैं, जो मोदी के मित्र हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ———————————— दिल्ली चुनाव से जुड़ी और खबरें पढ़ें… भाजपा में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 विधायक:एक दिन पहले इस्तीफा दिया था आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने शनिवार का भाजपा जॉइन कर ली। एक दिन पहले ही इन विधायकों ने चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। पूरी खबर पढ़ें… मोदी बोले- आप-दा खुद को दिल्ली का और कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका में रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार देश ने फिर देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button