Sport : ICC ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के प्राइस मनी का किया ऐलान, पिछली बार से मिलेगी 10% अधिक राशि #INA

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइस मनी का ऐलान कर दिया है. ICC ने पिछली बार से ज्यादा प्राइस मनी की घोषणा की है. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक 60 दिन पहले हुए प्राइस मनी के ऐलान से खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ गया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल प्राइज मनी 8,764,615 US डॉलर यानी लगभग 81 करोड़ 83 लाख तय किया गया है, जो 2024 के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी.
महिला टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को 23,40,000 डॉलर (करीब 21 करोड़ 84 लाख रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी. जबकि रनरअप टीम को 11,70,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ 92 लाख रुपये) मिलेंगे. वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6,75,000-6,75,000 डॉलर (लगभग 5.6 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे. इसके अलावा ग्रुप स्टेज में हर जीत पर टीमों को 31,154 डॉलर का इनाम मिलेगा. खास बात यह है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 12 टीमों को कम से कम 2,47,500 डॉलर की सुनिश्चित पुरस्कार राशि भी दी जाएगी.
The International Cricket Council (ICC) has announced a record prize fund of US$8,764,615 for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, marking a 10% increase on the 2024 edition.
The winners will once again take home $2,340,000, with the runners-up receiving $1,170,000.
The losing… pic.twitter.com/C7iu1UB77f
— ANI (@ANI) April 13, 2026
महिला क्रिकेट के विकास को लेकर ICC के CEO ने कही ये बात
ICC के CEO संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला क्रिकेट का विकास लगातार तेजी से हो रहा है. ICC महिला T20 वर्ल्ड कप का 12 टीमों तक विस्तार, साथ ही रिकॉर्ड प्राइज मनी, एक मजबूत और अधिक प्रतिस्पर्धी वैश्विक खेल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट के हर पहलू में इसी गति के साथ, यह टूर्नामेंट न केवल खेल और मीडिया में दर्शकों और व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगा, बल्कि दुनिया भर के सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर भी स्थायी प्रभाव छोड़ेगा.
ICC ने की ट्रॉफी टूर की शुरुआत
ICC ने इसी के साथ ट्रॉफी टूर का आगाज भी कर दिया है. ट्रॉफी टूर की शुरुआत लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से होगी. यहां ट्रॉफी को पहली बार पवेलियन पर शानदार प्रोजेक्शन के साथ प्रेजेंट किया जाएगा. ट्रॉफी पहले नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसे देशों का टूर करेगी और इसके बाद इंग्लैंड के मेजबान शहरों में पहुंचेगी. ट्रॉफी टूर फैंस का उत्साह बढ़ाने का काम करेगा. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी. इस टूर्नामेंट का इंतजार सभी को है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम इस खिताब को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी. बता दें कि इस साल की शुरुआत में भारतीय पुरुष टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब भारतीय महिला टीम भी खिताब अपने नाम करना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: 3-3 मैच हार चुकी हैं चेन्नई और मुंबई, अभी भी प्लेऑफ में कर सकती हैं क्वालीफाई, यहां देखें समीकरण
ICC ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के प्राइस मनी का किया ऐलान, पिछली बार से मिलेगी 10% अधिक राशि
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









