पुरकाजी चेयरमैन और ईओ ने अपने सफाई कर्मचारियों को उनकी पसंद की गर्म वर्दी वितरित की

*पुरकाजी चेयरमैन और ईओ ने अपने सफाई कर्मचारियों को उनकी पसंद की गर्म वर्दी वितरित की*

नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी और अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा ने आज नगर पंचायत पुरकाजी प्रांगण में अपने सफाई कर्मचारियों को उनकी पसंद की सर्दी की वर्दी वितरित की है अपनी मनमाफिक वर्दी पाकर कर्मचारी काफी खुश नजर आए इस मौके पर जहीर फारूकी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जब लोग गर्म बिस्तर में से उठना भी गवारा नहीं कर रहे हैं ऐसे समय में नगर पंचायत पुरकाजी के सफाई कर्मचारी सुबह सवेरे उठकर और रात तक पुरकाजी की सड़कों और गलियों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं पुरकाजी के सफाई कर्मचारी नगर पंचायत पुरकाजी के परिवार का सदस्य हैं इसलिए हमेशा की तरह उनके मन माफिक सर्दियों की वर्दी दी गई है गौरतलब हो कि पूर्व में चेयरमैन पुरकाजी द्वारा सफाई कर्मचारियों को कोट पेंट, और सफारी सूट तक दिए गए हैं इस बार भी सफाई कर्मचारी खुद मुजफ्फरनगर जाकर जो गर्म कपड़ा पसंद करके आए चेयरमैन ने वही वर्दी दी इस मौके पर डीपीएम सुशील , कुमार सफाई नायक रविकांत सिंह, मैनपाल वाल्मीकि,रविंद्र वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि ,भूमि चंद राजेंद्र सिंह अनिल कुमार ,मनोज कुमार, संदीप, बबली, सुमन, रीना, मुकेश, राजेश आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button