रिपोर्ट- ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार:कैसे और कहां भेजा जाएगा तय नहीं, ट्रम्प का दावा- ईरान से समझौता लगभग तय- INA NEWS

ईरान जंग खत्म करने के लिए अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम भंडार छोड़ने को तैयार हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका से कहा है कि वह यूरेनियम को हटाने पर सहमत है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि इसे कैसे और कहां भेजा जाएगा। इस पर आगे बातचीत होगी। ईरान के पास इस समय 400 किलो से ज्यादा ऐसा यूरेनियम है, जिसे और ज्यादा तैयार (एनरिच्ड) करके परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समझौते का मसौदा काफी हद तक तैयार है और अब सिर्फ अंतिम मंजूरी बाकी है। इसमें होर्मुज को फिर से खोलने का मुद्दा भी शामिल है। इससे पहले न्यूज एजेंसी एक्सियोस को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौता होने की संभावना होने के 50-50 चांस हैं। उन्होंने कहा था कि या तो एक ‘अच्छा समझौता’ होगा या फिर अमेरिका ईरान पर बेहद कड़ा हमला कर सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |