Tach – Android XR और Gemini के साथ Samsung AR Glasses जल्द हो सकते हैं लॉन्च, Meta Ray-Ban को मिलेगी टक्कर

सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 सीरीज़ को लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन 2026 के लिए कंपनी की प्लानिंग सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं है. सैमसंग अब धीरे-धीरे नए कैटेगरीज़ पर भी फोकस कर रही है और इसमें सबसे दिलचस्प नाम है AR Glasses यानी ऑगमेंटेड रियलिटी चश्मा. कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है कि वह फोन से आगे की दुनिया पर काम कर रही है, और इसका एक उदाहरण उसका XR हेडसेट है, जो कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है.

Table of Contents

अब खबर है कि सैमसंग इसी साल अपने AR स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इसकी पुष्टि तो कर दी है, लेकिन अभी लॉन्च की सटीक तारीख या पूरा डिजाइन सामने नहीं आया है. माना जा रहा है कि ये ग्लासेस सीधे तौर पर मेटा रे-बैन स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देंगे.

सैमसंग AR Glasses में क्या खास हो सकता है?
हाल ही में एक अर्निंग कॉल के दौरान सैमसंग के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने बताया कि कंपनी अपनी अगली जनरेशन AR Glasses में AI पर बेस्ड मल्टीमॉडल एक्सेपीरिएंस देने की तैयारी कर रही है. आसान भाषा में कहें तो ये चश्मा सिर्फ एक गैजेट नहीं होगा, बल्कि AI की मदद से यूज़र के काम को और स्मार्ट बनाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग के पहले AR Glasses में शायद कोई बिल्ट-इन डिस्प्ले न हो. यानी ये फोन के साथ कनेक्ट होकर काम करने वाला डिवाइस हो सकता है. इन ग्लासेस से आप वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे, फोटो ले सकेंगे, म्यूज़िक सुन सकेंगे और यहां तक कि कॉल्स भी कर पाएंगे.

एंड्रॉयड XR और Gemini का रोल
सैमसंग के AR Glasses में एंड्रॉयड XR प्लेटफॉर्म मिलने की उम्मीद है. इसका मतलब ये है कि गूगल की बड़ी भूमिका होगी. इनमें Gemini AI पहले से मौजूद हो सकता है और एंड्रॉयड इकोसिस्टम के कई ऐप्स आसानी से काम करेंगे. गैलेक्सी यूज़र्स के लिए ये डिवाइस बाकी सैमसंग प्रोडक्ट्स के साथ अच्छी तरह से इंटीग्रेट हो सकता है.

Samsung Galaxy S26 Ultra में नया प्राइवेसी फीचर
इसी बीच, सैमसंग Galaxy S26 Ultra को लेकर भी एक नया टीज़र सामने आया है. कहा जा रहा है कि इस फोन में एक खास प्राइवेसी डिस्प्ले शील्ड दी जाएगी, जो ‘शोल्डर सर्फिंग’ यानी बगल में खड़े लोग आपकी स्क्रीन न देख पाएं, इससे बचाएगी. इससे आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी आराम से मैसेज पढ़ सकेंगे या पासवर्ड डाल सकेंगे.

सैमसंग आने वाले समय में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि AI और AR टेक्नोलॉजी के जरिए पूरे गैलेक्सी इकोसिस्टम को अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी में है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News