Tach – नया लैपटॉप खरीदने की क्या जरूरत? मात्र ₹2,000 खर्च कर पुराने कंप्यूटर को ऐसे बनाएं रॉकेट जैसा फास्ट

Powered by :

Last Updated:

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर पुराने लैपटॉप सिर्फ दो वजहों से स्लो हो जाते हैं- कम RAM और पुरानी HDD स्टोरेज. अच्छी बात यह है कि इन्हें अपग्रेड करने में ज्यादा खर्च नहीं आता. सिर्फ करीब 2,000 रुपये से 3,000 रुपये खर्च करके आप अपने पुराने कंप्यूटर की स्पीड कई गुना बढ़ा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

नया लैपटॉप खरीदने की क्या जरूरत? इस ट्रिक से PC को ऐसे बनाएं रॉकेट जैसा फास्टZoom

इस छोटी सी ट्रिक से सुपर फास्ट चलेगा आपका पुराना लैपटॉप!

नई दिल्ली. आज के दौर में तकनीक इतनी तेजी से बदल रही है कि 4-5 साल पुराना लैपटॉप भी ‘कबाड़’ जैसा लगने लगता है. विंडोज खुलने में घंटों लगना, ब्राउजर का हैंग होना और सॉफ्टवेयर लोड होते समय लैपटॉप का गर्म होना. ये ऐसी समस्याएं हैं जिनसे हर दूसरा यूजर परेशान है. ज्यादातर लोग हार मानकर 40-50 हजार रुपये खर्च कर नया लैपटॉप खरीद लेते हैं जबकि आपका पुराना लैपटॉप अभी रिटायर होने के लायक नहीं है. आप सिर्फ 2,000 रुपये के आसपास खर्च करके इसे एक ब्रांड न्यू लैपटॉप जैसी रफ्तार दे सकते हैं.

अक्सर हमें लगता है कि हमारा प्रोसेसर पुराना हो गया है, इसलिए लैपटॉप धीमा है. लेकिन सच यह है कि पुराने लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली HDD उनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है. हार्ड डिस्क में घूमने वाले पार्ट्स होते हैं, जिनकी डाटा रीड करने की एक सीमा होती है. इसके बजाय, अगर आप एक SSD लगवाते हैं, तो आपके लैपटॉप की स्पीड 10 गुना तक बढ़ सकती है.

RAM और SSD का ये जुगाड़ बचाएगा हजारों रुपये
अपने लैपटॉप को ‘रॉकेट’ बनाने के लिए आपको बस 2 छोटे बदलाव करने हैं:

  • HDD को कहें अलविदा, अपनाएं SSD: बाजार में 240GB या 256GB की अच्छी कंपनी की SSD मात्र 1,500 रुपये से 1,800 रुपये में मिल जाती है। एसएसडी में कोई मूविंग पार्ट नहीं होता, जिससे आपका लैपटॉप मात्र 10-15 सेकंड में बूट (Start) हो जाता है और भारी से भारी सॉफ्टवेयर भी पलक झपकते खुल जाते हैं.
  • RAM अपग्रेड: अगर आपका लैपटॉप 4GB रैम पर चल रहा है, तो 500-700 रुपये और खर्च करके एक 4GB की स्टिक और लगवा लें. 8GB रैम होने के बाद आप एक साथ कई टैब्स और ऐप्स बिना किसी ‘हैंग’ की समस्या के चला पाएंगे.

कैसे करें इंस्टॉलेशन?
यह काम आप खुद भी कर सकते हैं या किसी भी लोकल रिपेयर शॉप से 200-300 रुपये देकर करवा सकते हैं. अपनी पुरानी हार्ड डिस्क को फेंकने की जरूरत नहीं है, उसे एक ‘एक्सटर्नल केस’ में डालकर आप पेनड्राइव की तरह डेटा रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. हार्डवेयर अपग्रेड के साथ-साथ, अपने लैपटॉप की एक बार सर्विसिंग जरूर करवाएं. पुराने लैपटॉप के पंखे में धूल जमने से वह गर्म होता है और स्पीड कम कर देता है. साथ ही, थर्मल पेस्ट बदलवाने से लैपटॉप का तापमान नियंत्रित रहता है, जिससे परफॉरमेंस बेहतर होती है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें


Source link

Back to top button