Sapna choudhary जीती हैं 'क्वीन' जैसी लाइफ, हरियाणा की सुपर स्टार के पास है करोड़ों की संपत्ति #INA

Sapna choudhary net worth: हरियाणा की जान कहीं जाने वाली सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती हैं. डांस परफॉर्मेंस के अलावा सपना अपने वीडियो सॉन्ग के जरिए भी फैन्स का ध्यान खींचती हैं. सपना अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. अपने डांस से सपना चौधरी ने न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल की है. सपना चौधरी को देश के कोने-कोने से डांस परफॉर्मेंस के लिए ऑफर आते हैं. 

50 करोड़ है सपना की नेटवर्थ

खबरों की माने तो सपना एक स्टेज परफॉरमेंस के लिए मोटी रकम लेती हैं. वह स्टेज पर थिरकने के लिए तकरीबन 25-50 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना की नेट वर्थ 50 करोड़ रुपए के करीब है. 

कई लग्जरी कारों का है कलेक्शन 

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना का अब दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक आलीशान मकान है जहां वह रहती हैं . इतना ही नहीं सपना को महंगी लाइफस्टाइल का भी काफी शौक है. सपना चौधरी के पास महंगी कार का अच्छा खासा कलेक्शन है. उनके कार कलेक्शन में ऑडी Q7, फ़ोर्ड और BMW 7 सीरीज़ कारें शामिल हैं. सपना के ड्रेसिंग सेंस की अगर बात करें तो उसमें भी अब जमीन आसमान का फर्क आ चुका है. महंगे कपड़े, महंगी गाड़ियां और महंगा घर, आज  सपना हरियाणा की सुपर स्टार की लिस्ट में टॉप पर शामिल है. 

पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहीं चर्चा में

सपना 2017 में बिग बॉस 11 में भी बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ चुकी हैं. इस शो से भी सपना चौधरी को काफी से मिला था. शो के बाद सपना घर-घर में जानी जाने लगी थी. हाल ही में सपना चौधरी दूसरे बेटे के जन्म को लेकर चर्चा में आई थीं. बता दें कि सपना ने जनवरी 2020 में हरियाणवी एक्टर और सिंगर वीर साहू से गुपचुप शादी कर सबको चौंका दिया था. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि जब उनकी शादी की खबर सामने आई तब तक वह मां भी बन चुकी थी. सपना ने अक्टूबर 2020 में पहले बेटे को जन्म दिया था.

ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद जहीर के सामने कही ऐसी बात, सोनाक्षी के पति हुए शाॅक्ड बोले- ‘मुझे लगा फैमिली…’



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News