MP के सतना में 1 सितंबर तक स्कूल बंद:बिहार में 8 घर गंगा में समाए, हिमाचल में अब तक 103 लोगों की मौत- INA NEWS

मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। इसके चलते सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से घरों में 5-5 फीट तक कीचड़ भर गया है। रविवार को गोबरिया गांव में करीब 4 घंटे पीपल के पेड़ पर बैठे रहे 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार के कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं भागलपुर में गंगा में कटाव की वजह से सबौर में 8 घर गंगा में समा गए। हिमाचल में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अधिकारियों के मुताबिक, 30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 103 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button