सीजी- सीजी: बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, माओवादियों के लगाए पांच किलो के टिफिन बम को किया निष्क्रिय – INA

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में करकेली-बेदरे मार्ग पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा बिछाए गए पांच किलोग्राम वजनी टिफिन प्रेशर आईईडी को बरामद कर नष्ट कर दिया। बम निरोधक दस्ते और बेदरे थाने की संयुक्त टीम ने 11 नवंबर को करकेली से बेदरे जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कच्ची पगडंडी में छिपाकर रखे गए इस विस्फोटक को खोज निकाला।