Sport : कितनी तारीख को रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के साथ कहां होगा मुकाबला #INA

Rohit Sharma and Virat Kohli Next Match : टीम इंडिया के दो मजबूत खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में आपने न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा था. अब भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्टार बैटर विराट कोहली अपना अगला मैच कब खेलेंगे. ये दोनों कितनी तारीख को मैदान पर उतरेंगे और किस टीम के खिलाफ कहां पर मुकाबला खेलेंगे. इसके बारे में फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. विराट और रोहित के फैंस लगातार उनको मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ 50-50 ओवर फॉर्मेट का क्रिकेट खेलते हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबकि प्रदर्शन नहीं किया है.रोहित शर्मा ने इस सीरीज की 4 पारियों में मात्र 30 रन बनाए हैं. रोहित एक पारी में 0 पर आउट हो गए थे. वहीं उनका उच्चतम स्कोर 23 रन रहा है. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड में सिर्फ 2 चौके और 1 छक्का निकला. वहीं विराट कोहली ने 4 पारियों में मात्र 86 रन बनाए हैं. विराट ने 1 अर्धशतक लगाया है. कोहली एक पारी में 0 पर आउट हो गए थे. वहीं उनका उच्चतम स्कोर 23 रन रहा है. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड में सिर्फ 14 चौके और 1 छक्का निकला है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलेंगे अगला मैच 

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना नेक्स्ट मैच अगले महीने में खेलेंगे. ऐसे में भारतीय क्रिकेट क्रिकेट फैंस समेत दुनिया भर के क्रिकेटर लवर्स को दिसंबर में दोनों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली अलगा अगला मैच 13 दिसंबर (रविवार) को खेलेंगे. 

किस टीम के साथ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली 

भारतीय क्रिकेट टीम की अलगी वनडे सीरीज श्रीलंका क्रिकेट टीम से होने वाली है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच श्रीलंका के साथ खेलने वाले हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स श्रीलंका के खिलाफ काफी शानदार हैं. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ डबल सेंचुरी भी लगाई है. 

कहां खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच

भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच भारत में ही खेलने वाले हैं. ये दोनों इस बार साउथ में अपना पहला मैच खेलेंगे. ऐसे में आंध्र प्रदेश के फैंस को दोनों का मुकाबला देखने के लिए मिलेगा. क्योंक रोहित शर्मा और विराट कोहली अपना अगला मैच वाइजैग स्टेडियम में खेलने वाले हैं. 

किस समय खेला जाएगा भारत और श्रीलंका का वनडे मैच

भारत और श्रीलंका का पहला वनडे मैच आंंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 13 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 मिटन पर होगा. इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ये सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयार के लिहाज से भी जरूरी होगी. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2007 इस बार अक्टूबर नवंबर में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट होने वाला है. ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज की विफलता के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को फिर से इस सीरीज में अपने प्रदर्शन का स्तर उठाना होगा.  

ये भी पढ़ें : इन 10 भारतीय खिलाड़ियों ने ODI सीरीज में बिखेरी चमक, धमाकेदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड की लगाई लंका, देखें धांसू आंकड़े

कितनी तारीख को रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे अपना अगला मैच, जानिए किस टीम के साथ कहां होगा मुकाबला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button