Sports- एशियाड: 24 शॉट में से 22 परफेक्ट 10! तीरंदाज ज्योति-पृथिका-चिखिता ने विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया गोल्ड -#INA

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में बुधवार की शुरुआत स्वर्ण पदक के साथ की। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। ज्योति सुरेखा वेंनम, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने 238 का स्कोर करते हुए चीन को 234 पर रोक दिया। इसके साथ भारत ने महिला कंपाउंड टीम के 24-एरो मैच में 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस स्पर्धा का पिछला विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button