यूपी – UP: 431 करोड़ माफ करने के प्रस्ताव पर सपा भड़की, महानगर अध्यक्ष ने पूछा- टोरंट पावर को क्यों राहत? – INA

 समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने नगर निगम की ओर से निजी बिजली कंपनी टोरंट पावर के लगभग 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस फैसले को जनविरोधी बताया है। अब्बास ने आरोप लगाया कि एक तरफ नगर निगम खुद आर्थिक संकट से जूझ रहा है और कर्मचारियों के वेतन तक देने में कठिनाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निजी कंपनी को करोड़ों की राहत दी जा रही है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उन्होंने कहा कि आम जनता का एक रुपया भी माफ नहीं होता, जबकि भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। सपा ने मांग की है कि टोरेंट पावर के पैसे माफ करने की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। साथ ही निगम की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी हो और स्मार्ट सिटी के खर्चों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button